बकायादारों पर बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
44

यूथ इंडिया समाचार
नवाबगंज, फर्रुखाबाद। नगर के मंझना मार्ग पर विद्युत विभाग ने गुरुवार को बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाया। विभाग की टीम ने उन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए, जिन पर एक लाख रुपये से अधिक का बकाया था। इस दौरान उपभोक्ताओं के मीटर भी हटाकर नवाबगंज बिजली घर में जमा करा दिए गए।
विद्युत विभाग के नोडल अधिकारी गोपाल मिश्रा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कदम विभागीय आदेशों के तहत उठाया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने बिजली बिल समय से जमा करें ताकि भविष्य में ऐसी कार्रवाई से बचा जा सके।
इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बकायादार उपभोक्ताओं में हडक़ंप मच गया। कई उपभोक्ता अपने बकाया बिलों का भुगतान करने के लिए बिजली घर पहुंचे। विभाग का कहना है कि बकाया वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्रवाई के दौरान नोडल अधिकारी गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। इस टीम में वीर सिंह, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, गौरव सिंह, अनुरुद्ध कुमार, मंजेश कुमार और विकास कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।
विद्युत विभाग का यह सख्त कदम उन उपभोक्ताओं के लिए चेतावनी है जो लंबे समय से बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। विभाग ने साफ किया है कि बकाया राशि जमा न करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here