एसपी आरती सिंह ने चार पुलिस अधिकारियों का तबादला किया, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

0
102

फर्रुखाबाद। जनपद के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात चार थाना प्रभारियों और अपराध निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आकस्मिक तबादला सूची से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष कम्पिल कपिल कुमार को स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष कादरी गेट के पद पर तैनात किया गया है। वहीं कोतवाली फतेहगढ़ की सराय चौकी के प्रभारी नितिन कुमार को प्रमोशन के साथ थानाध्यक्ष कम्पिल का पदभार सौंपा गया है।
इसके साथ ही थाना कादरी गेट के अपराध निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को कोतवाली फतेहगढ़ भेजा गया है, जबकि थानाध्यक्ष कादरी गेट संजय कुमार राय का तबादला करते हुए उन्हें अपराध निरीक्षक थाना नवाबगंज बनाया गया है।
इन तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी आरती सिंह ने बताया कि यह तबादले प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यक समझे गए हैं, ताकि पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। वहीं, पुलिस विभाग में अचानक हुए इस फेरबदल से कई थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ थानों पर पिछले कुछ दिनों से शिकायतें और लंबित मामलों की जांच में देरी के चलते यह कदम उठाया गया है। नई तैनातियां पुलिस कार्यशैली में सुधार और जनता के साथ बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here