नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव हाईपुर में शुक्रवार शाम मिट्टी उठाने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीण घनश्याम के खेत से परिवार के ही आदेश कुमार अपने साथियों संग मिट्टी उठा रहे थे। विरोध करने पर सरोजनी देवी, रीना देवी और घनश्याम से आरोपितों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें घनश्याम और रीना देवी घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आदेश कुमार, सर्वेश कुमार, गोविंद और संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




