नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव हरदुआ में नाली के पानी के निकास को लेकर विवाद हो गया। शनिवार दोपहर लगभग एक बजे गली में खड़े राजवीर से मुहल्ले के सौरभ उर्फ प्रतीक व उसके साथियों ने गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपितों ने राजवीर पर लाठी-डंडे, बका व टकोरा से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित राजवीर की तहरीर पर सौरभ उर्फ प्रतीक, अंकित उर्फ अंशुल यादव और रावेन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





