फर्रुखाबाद: भारत विकास परिषद, सहयोग शाखा के तत्वाधान में दीपावली महोत्सव (Diwali Festival) व कवि सम्मेलन (Poet Conference) का आयोजन उत्सव गेस्ट हाउस बढपुर फर्रुखाबाद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ आर के गुप्ता, संजय दुबे ने किया, डॉ सुबोध वर्मा ने स्वदेशी तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने के बहुमूल्य सुझाव दिए। डॉ आर के गुप्ता ने दीपावली पर्व के महत्व को बताया। अध्यक्ष श्रीमती रीता दुबे ने कुटुंब प्रबोधन के ऊपर वक्तव्य दिया उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों विशेषकर बच्चों को परिवार के बड़े लगभग 1 घंटा समय जरूर दें। रामकुमार वर्मा को सर्वाधिक नए सदस्य बनने के लिए सम्मानित किया गया ।
संगठन सचिव राजेश चंद्र शुक्ला जी व आशीष कुमार शुक्ला जी ने भजन गायन किया। संरक्षक डॉक्टर सुरेश चंद्र गुप्ता जी व वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने आशीर्वचन दिया हुआ अच्छे कार्यक्रम के लिए आयोजनों को बधाई दी। कवि सम्मेलन का संचालन कृष्णकांत अक्षर जी ने किया, युवा कवियों ने काव्य की रसधार बहाई।
अध्यक्ष श्रीमती रीता दुबे, कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा देवीवर्मा, महिला सहभागिता श्रीमती रचना वर्मा, संगठन सचिव राजेश् शुक्ला, अजय शंकरतिवारी, डॉक्टर संतोष पाठक, विजय कुमार वर्मा, श्री राकेश चंद्र राठौर, श्री अनुराग कटिहार, राम जी वाजपेई संजय कटियार, अनिल प्रताप सिंह, ईश्वर दयाल अग्निहोत्री आदि की उपस्थित उल्लेख नहीं रही। निमिष टंडन, विशाल श्रीवास्तव, कपिध्वज मिश्र, राज गौरव पांडे, दिलीप कश्यप ने काव्य पाठ किया।


