नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरिया में चल रहे एपीईसी सम्मेलन में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे शानदार और प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। उन्होंने पीएम मोदी को ‘फादर की तरह’ बताते हुए कहा कि वे बेहद मजबूत और जबरदस्त नेता हैं, जिन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
अपने भाषण में ट्रंप ने उस समय का भी जिक्र किया जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। उन्होंने दावा किया कि उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की थी और दोनों देशों के बीच हालात को सामान्य करने की दिशा में प्रयास किए थे। ट्रंप के इस बयान को भारत-अमेरिका के बीच मजबूत रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है।






