देश में हरबंस सिंह–राघवेंद्र सिंह की जोड़ी क्षत्रियों में सबसे लोकप्रिय

0
69

– आगामी कार्यक्रमों पर बोले अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय
महासचिव सुखबीर सिंह भदोरिया

पीलीभीत।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह भदोरिया ने कहा कि आज देश में हरबंस सिंह और राघवेंद्र सिंह की जोड़ी क्षत्रिय समाज में सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज को अब धैर्य और विश्वास बनाए रखना होगा, क्योंकि “सफलता समय लेती है, लेकिन जब आती है तो अद्भुत होती है।”
उन्होंने बताया कि संगठन के आगामी कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं— 7 और 8 नवंबर को लखनऊ स्थित पंजीकृत कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित होगी, 14, 15 और 16 नवंबर को नागपुर-अकोला, महाराष्ट्र में दहेज रहित युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न होगा,29 नवंबर को नई करोल बाग, दिल्ली कार्यालय में अनुशासन समिति की एक दिवसीय बैठक रखी गई है।
इसी दिन शाम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एन.पी. सिंह के सौजन्य से reception भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
भदोरिया ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के लिए हर जिले में प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और कार्यालय प्रभारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर गांव, तहसील, कस्बा, नगर और मोहल्ले में रहने वाले समाज के लोगों का पूरा डेटा एकत्र हो।
उन्होंने कहा कि आज क्षत्रियों के विरुद्ध राजनीतिक साजिशें रची जा रही हैं क्योंकि “कोई हमें बल से नहीं हरा सकता, परंतु जो साजिशें रचते हैं, वे हमारे वजूद से भलीभांति परिचित हैं।”
उन्होंने समाज से सामूहिक एकता और संगठित प्रयासों के माध्यम से अपने अधिकार और सम्मान की रक्षा करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here