वे लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहते : तेजस्वी यादव

0
50

पटना बिहार के राजनीतिक माहौल में महागठबंधन और भाजपा के बीच सीएम चेहरे को लेकर जारी सवालों पर राजद के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सवाल उठाया जा रहा था कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, लेकिन हमें इसकी चिंता नहीं थी। तेजस्वी ने कहा, बिहार बनाना है, बिहार बदलना है। मेरे ऊपर भरोसा करने के लिए पूरे महागठबंधन और गहलोत जी का आभार।तेजस्वी यादव ने भाजपा पर भी निशाना साधा और पूछा कि वे अपने मुख्यमंत्री चेहरे का एलान क्यों नहीं कर रही। उन्होंने साफ कहा, वे लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहते।तेजस्वी का यह बयान आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल को और बढ़ा सकता है, क्योंकि इससे यह स्पष्ट होता है कि महागठबंधन और भाजपा के बीच सत्ता को लेकर टकराव अभी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here