बाजारखाला थाना क्षेत्र में हुई घटना,आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी
लखनऊ| राजधानी के मिल एरिया चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी।
हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो एवरेडी फैक्ट्री के पास से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रही एक्टिवा सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने घायल युवती को सिविल अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज किया है।
बाजारखाला थाने की पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन की पहचान हो सके।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उस इलाके में शाम को अक्सर वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं।
पुलिस ने ट्रैफिक विभाग को निर्देश दिया है कि वहां पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत बोर्ड लगाए जाएं





