परिषदीय शिक्षकों का 24 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन TET अनिवार्यता के खिलाफ आंदोलन तेज

0
113

अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा का एलान, जंतर-मंतर पर ‘आर-पार की लड़ाई’ की तैयारी

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के परिषदीय शिक्षक संगठनों ने 24 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान किया है।
यह प्रदर्शन TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में होगा।
अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें तय हुआ कि अब राज्यभर में जनसंपर्क और जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
मोर्चा के संयोजक विनोद मिश्रा ने कहा “हमारी मांग है कि पहले से नियुक्त शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता लागू न की जाए। यह निर्णय लाखों शिक्षकों के भविष्य से खिलवाड़ है।”
बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रदर्शन के बाद दिल्ली से राज्य तक शिक्षक एकता मार्च निकाला जाएगा।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिक्षक संगठन इस आंदोलन में शामिल होंगे।
मोर्चा ने इसे “आर-पार की लड़ाई” बताया है और सरकार से न्यायसंगत नीति की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here