‘बिग बॉस ओटीटी’ विजेता पर गंभीर आरोप, बॉलीवुड से लेकर यूट्यूब जगत में मचा हड़कंप
नई दिल्ली| ड्रग माफिया और वन्यजीव अपराधों से जुड़े चर्चित सांप ज़हर प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी’ विजेता एल्विश यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
ईडी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एल्विश यादव पर सांपों के ज़हर के अवैध व्यापार और विदेशी ड्रग नेटवर्क से कनेक्शन के सबूत मिले हैं।
चार्जशीट में दावा किया गया है कि एल्विश ने कई हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ज़हर के इस्तेमाल की अनुमति दी और इससे आर्थिक लाभ भी अर्जित किया।
दिल्ली की एक विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में ईडी ने यह भी कहा है कि जांच के दौरान एल्विश के मोबाइल डेटा, बैंक लेनदेन और वीडियो क्लिप्स से कई संदिग्ध जानकारियाँ मिली हैं।
बिग बॉस के इस पूर्व विजेता ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि वह “फर्जी केस का शिकार” हुआ है।
वहीं, वन्यजीव विभाग ने भी पुष्टि की है कि इस नेटवर्क में कई राज्यों के व्यापारी और आयोजक शामिल थे।
इस मामले ने सोशल मीडिया पर फिर बहस छेड़ दी है कि फेम और फॉलोवर्स के नाम पर कानून को ताक पर रखने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।





