फर्रुखाबाद। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक, संरक्षक बृज नारायण अग्रवाल के प्रतिष्ठान कादरी गेट पर वीरेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन के पुनर्गठन और मजबूती पर बोल दिया गया।
बैठक में पिछली बैठक में हुई कार्रवाई को पढ़कर सुनाया गया, तथा आगे की रणनीति बनाई गई जिससे संगठन और अधिक मजबूत हो।अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि समिति का पंजीकरण बहाल हो गया है।श और उसका प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं का सरकार को ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वरिष्ठ नागरिक समाज में मार्गदर्शन का काम करते हैं। विभिन्न समस्याओं को उठाया और वरिष्टों को संरक्षण देने की मांग उठाई।
बैठक में संरक्षक डॉ बृज नारायण अग्रवाल , अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोऑर्डिनेटर श्री संजय दुबे,केके पाठक, डॉ विनोद कुमार तिवारी, श्री पीसी गुप्ता, बीपी दीक्षित, आर बी पांडे, श्री रामकुमार वर्मा, राकेश कुमार सारस्वत, यशपाल आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि वनाकस की स्थापना स्वर्गीय दिवाकर नंद दुबे ने की थी और इस संस्था के माध्यम से वर्ष नागरिकों के हित संरक्षण के लिए लगातार स संघर्ष किया जाता रहा।




