अमृतपुर फर्रुखाबाद| राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जिठौली निवासी शिव प्रताप सोमवंशी पुत्र प्रमोद के घर में अचानक आग लग गई और उसमें रखा हुआ भूसा व अन्य सामान जल गया। परिजनों द्वारा 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और आग पर काबू पाया गया। जांच के दौरान पता लगा कि परिजन उस मकान में नहीं रहते थे जहां आग लगी थी। उसमें केवल भूसा ही भरा हुआ था। जिससे किसी प्रकार की जनहानि होने की कोई सूचना नहीं मिली। अज्ञात कारणों से लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और उन्होंने आग बुझाने में मदद की।





