लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात करने वालों में आलोक अवस्थी, हरीश चन्द्र श्रीवास्तव, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेई, राकेश त्रिपाठी, आनंद दुबे और संजय चौधरी शामिल रहे।
मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक के दौरान प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सभी प्रवक्ताओं को यह निर्देश दिया कि विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों का प्रभावी रूप से जवाब दिया जाए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सटीक जानकारी जनता तक पहुँचाई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की असली ताकत जनता का विश्वास है, और प्रवक्ता पार्टी के मुखर चेहरों के रूप में इस विश्वास को और मजबूत करें। बैठक में मीडिया से जुड़े समन्वय और पार्टी के संदेश को सकारात्मक ढंग से प्रसारित करने की रणनीति पर भी मंथन हुआ।






