लायन्स क्लब के अधिष्ठापन समारोह में बालिकाओं को साइकिलें, बीमार को चेक दी

0
61

कायमगंज , फर्रुखाबाद। सीपी गेस्ट हाउस में लायंस क्लब का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल को सर्व समत से अध्यक्ष घोषित किया गया व शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम एवं बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
इस मौके पर क्लब के सचिव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कहा गया कि संस्था गरीब एवं समाज के जरूरत मंद लोगों का सहयोग एवं समाज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने अध्यक्ष बने पर श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश महिला चेयरमैन को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को बधाई दी ।
इस मौके पर विद्यालयों की 22 बालिकाओं को साइकिलों का वितरण किया गया । सन्नो देवी जिनके पुत्र बहुत ही बीमारी के कारण दैनिए स्थिति में था उसके इलाज हेतु 96000 की चेक भी दी गई।कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।प्रमुख रूप से ,पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, शरद गंगवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला संगठन मंत्री नीरज राठौर, उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक श्री शंभू शरण अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद नारायण अग्रवाल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अखिलेश शर्मा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here