बरेली में इनकम टैक्स और GST विभाग की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप

0
113

बरेली: आज सुबह बरेली में इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित स्लॉटर हाउस “मारिया फ्रोजन” पर छापा मारा। यह प्रतिष्ठान शहर के नामी कारोबारी शकील कुरैशी का बताया जा रहा है।
सुबह लगभग 6 बजे से ही आयकर और जीएसटी के अधिकारियों की टीम कई गाड़ियों के काफिले के साथ यहां पहुंची और पूरे परिसर को घेर लिया। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के दफ्तरों, कंप्यूटरों और खातों की गहन जांच की गई। टीम ने वित्तीय लेनदेन से जुड़ी फाइलें, बैंक रिकॉर्ड और स्टॉक से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए।
सूत्रों के अनुसार, विभाग को लंबे समय से टैक्स चोरी और माल की गलत बिलिंग की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान स्लॉटर हाउस का कामकाज पूरी तरह रोक दिया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी तैनात किया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
छापेमारी देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। अधिकारियों ने फिलहाल किसी आधिकारिक बयान से इंकार किया है, लेकिन माना जा रहा है कि करोड़ों रुपये के लेनदेन की जांच हो सकती है।
स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई से मांस व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here