नशे में धुत युवकों ने महिला की चेन लूटने का किया प्रयास, विरोध करने पर की मारपीट — तीन आरोपी हिरासत में

0
58

फर्रुखाबाद। रविवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन नशे में धुत युवकों ने एक महिला की चेन लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवकों ने महिला से मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, रेटगंज निवासी अनुराधा गुप्ता पत्नी अरविंद गुप्ता अपनी पुत्रवधू दिव्या गुप्ता के साथ घर लौट रही थीं। जब वे लाल गेट के पास पहुंचीं, तभी वहां पहले से मौजूद तीन युवक — गौरव ठाकुर, शिवांशु और आलोक — जो नशे में धुत थे, ने महिला के गले से चेन झपटने का प्रयास किया।
महिला द्वारा विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए और तीनों युवकों को पकड़ लिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
पीड़िता अनुराधा गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मेडिकल जांच कराई जाएगी और तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here