फर्रुखाबाद। नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने वार्ड नंबर 31 में चार महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें प्रमुख रूप से अशफाक उल्ला खान सड़क का निर्माण शामिल है। इस अवसर पर हाजी बिलाल और मास्टर मुफीद खान ने अध्यक्ष अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया, जबकि स्थानीय निवासियों ने इन विकास कार्यों की सराहना की।अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने उपस्थित लोगों से शहर में साफ-सफाई बनाए रखने और सड़कों पर कूड़ा न फेंकने की अपील भी की। कार्यक्रम में सभासद फुरकान अहमद खान का स्वागत किया गया और उनके कार्यों की प्रशंसा भी की गई।इस मौके पर मृदुल वर्मा, मनोज गुप्ता, उबैस खान, सफाई नायक अयूब अली, बिलाल अहमद, मास्टर मुफीद खान, हमजा अहमद, शान मियां, चमन खां सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, सफाई कर्मचारी, बिजली कर्मचारी और ठेकेदार भी उपस्थित रहे। स्थानीय लोग इस पहल को अपने क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं।






