नई दिल्ली। संवाददाता: केंद्र सरकार ने यूपी कैडर के 2004 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गौरव दयाल को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें नवी मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPT) का चेयरमैन नियुक्त किया है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, गौरव दयाल ने अब तक विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं और उनकी नियुक्ति से JNPT के संचालन और विकास में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। JNPT देश के सबसे व्यस्त बंदरों में से एक है और इसका संचालन सुचारू और पारदर्शी तरीके से होना बहुत आवश्यक है।
गौरव दयाल की नियुक्ति से बंदरगाह में आधुनिक तकनीकी सुधार, लोजिस्टिक क्षमता बढ़ाने और आयात-निर्यात प्रक्रियाओं को और तेज़ करने की उम्मीद है। अधिकारीयों ने कहा कि उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता का लाभ पूरे पोर्ट और संबंधित उद्योगों को मिलेगा।





