राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने तीन उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, मीर, महाजन और शर्मा पर भरोसा

0
67

जम्मू। जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार गुलाम मोहम्मद मीर, राकेश महाजन और शत शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। इन नामों पर लंबे मंथन के बाद सहमति बनी। बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों का चयन करते समय संगठन के प्रति निष्ठा, जमीनी पकड़ और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी गई।

शनिवार को देर रात तक सूची जारी नहीं हो सकी थी, जिसके चलते प्रत्याशियों को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। अंततः रविवार को भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। वहीं, पार्टी के सभी 28 विधायक रविवार को श्रीनगर पहुंचे, जहां प्रत्याशियों के साथ बैठक की जा रही है।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इन उम्मीदवारों के माध्यम से पार्टी जम्मू-कश्मीर में अपनी स्थिति और अधिक मजबूत करेगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार निर्धारित है, जिसके तहत विधायक अपने प्रत्याशियों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव 24 अक्टूबर को होगा। दूसरी ओर, विपक्षी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) पहले ही अपने तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राज्यसभा की सीटों पर मुकाबला कितना रोचक रूप लेता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here