लखनऊ से रियाद के लिए अब होगी सीधी हवाई उड़ान, एयर इंडिया एक्सप्रेस करेगी सेवा शुरू, हफ्ते में तीन दिन दोनों तरफ से उड़ानें

0
112

Lucknow: राजधानी लखनऊ के हवाई यात्रियों के लिए बेहद खुशखबरी है। लंबे समय से लखनऊ और मध्य पूर्व के प्रमुख शहर रियाद के बीच सीधी हवाई उड़ान की मांग उठ रही थी, और अब यह संभव हो गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित यह नई उड़ान 26 अक्टूबर से शुरू होगी और दोनों दिशाओं में हफ्ते में तीन दिन नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी।
हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि इस सेवा से यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यह व्यापारियों और तीर्थयात्रियों के लिए भी आसान और सुरक्षित विकल्प साबित होगा। अब लखनऊ से सऊदी अरब के लिए यात्रा करने वालों को अन्य शहरों में स्टॉपओवर की झंझट नहीं झेलनी पड़ेगी।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह कदम राजधानी को अंतरराष्ट्रीय हवाई मानचित्र पर और मजबूती देगा। एयरपोर्ट प्रशासन ने इस सेवा के संचालन के लिए विमान और क्रीव की पूरी तैयारी कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के लिए चेक-इन और अन्य प्रक्रियाओं को भी सरल बनाया गया है।
इस नई उड़ान से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि लखनऊ और रियाद के बीच व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह सेवा उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभदायक साबित होगी, जो तीर्थ यात्रा, व्यवसायिक दौरों या परिवारिक कारणों से रियाद की यात्रा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here