दीपावली से पहले लखनऊ की हवा हुई खराब, AQI 131, लालबाग और गोमतीनगर में सबसे खराब स्थिति,

0
94

पर्यावरण विशेषज्ञों ने किया आगाह

लखनऊ। दीपावली के त्योहार के करीब आते ही राजधानी लखनऊ में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर रूप ले रही है। पिछले कुछ दिनों तक शहर की हवा मॉडरेट श्रेणी में थी, लेकिन अब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 131 तक पहुंच गया है, जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
मौसम और पर्यावरण विशेषज्ञों ने बताया कि लालबाग क्षेत्र में AQI 148, गोमतीनगर में 147, अंबेडकर यूनिवर्सिटी क्षेत्र में 142 और टालकटोरा में 117 दर्ज किया गया। वहीं अलीगंज क्षेत्र में AQI 99 के साथ संतोषजनक स्थिति बनी रही अधिकारियों ने आगाह किया है कि दीपावली के दौरान पटाखों और अन्य प्रदूषण फैलाने वाले कार्यों के कारण हवा और भी खराब हो सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मास्क का उपयोग करें, विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को बाहर लंबे समय तक न भेजें शहर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं। नगर निगम और पर्यावरण विभाग के अधिकारी लगातार शहर के विभिन्न हिस्सों में वायु गुणवत्ता की निगरानी कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते उपाय नहीं किए गए तो इस साल दीपावली के बाद वायु गुणवत्ता और भी गंभीर रूप ले सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here