– रात में JPNIC परिसर में घुसे सपा नेता, सुबह से पुलिस फोर्स तैनात
लखनऊ। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के नेताओं ने आज सुबह जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बताया जा रहा है कि सपा छात्रसभा के नेता विनीत सिंह और अमर यादव देर रात ही परिसर में प्रवेश कर गए थे, ताकि सुबह होते ही वे कार्यक्रम संपन्न करा सकें।
सुबह माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान छात्रसभा नेताओं के बाहर आने के बाद पुलिस बल सक्रिय हो गया। JPNIC के बाहर सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे इलाके को सील कर रखा है।
जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश नारायण की जयंती को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट पर था। इसी वजह से JPNIC परिसर के मुख्य गेट पर ईंटों की दीवार और टीन की चादरें लगाकर रास्ते बंद कर दिए गए थे।





