*मथुरा-आगरा उत्तरी बाईपास बनकर तैयार, दिवाली के बाद ट्रैफिक शुरू*

0
108

agra| मथुरा के रैपुरा जाट से 14 किमी लंबा उत्तरी बाईपास हाईवे बनकर तैयार हो गया है। इस नए बाईपास के बनने से खंदौली तक की दूरी 30 किमी तक कम हो जाएगी और आगरा व मथुरा से खंदौली तक का सफर लगभग 20 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। दिवाली के बाद यह बाईपास यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि यह बाईपास मथुरा, महावन, हाथरस और सादाबाद तहसीलों से होकर गुजरेगा। इसे आगरा-दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 141 से जोड़ा गया है। इसके बनने से सिकंदरा, भगवान टॉकीज, वाटर वर्क्स और टेढ़ी बगिया से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी और समय व ईंधन की बचत होगी।

वर्तमान में पौरी और कोनिया गांव में हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने का कार्य चल रहा है। पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है और विद्युत विभाग को जल्द इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके पूरा होते ही दिवाली के बाद बाईपास ट्रैफिक के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here