*लखीमपुर खीरी में 5.75 करोड़ रुपये के गबन का आरोपी हर्ष अग्रवाल पटना से गिरफ्तार*

0
53

लखीमपुर खीरी| में वर्ष 2011 में बाढ़ निरोधक कार्यों में 5.75 करोड़ रुपये के गबन का मामला फिर सुर्खियों में है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को इस घोटाले के मुख्य आरोपी हर्ष अग्रवाल को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया। राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम स्थित सहारा स्टेट निवासी हर्ष अग्रवाल दुधवा फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का प्रोपराइटर है। उस पर बाढ़ खंड शारदानगर में इस्तेमाल होने वाले जियो टेक्सटाइल बैग की जगह नकली और अधोमानक बैग की आपूर्ति करने का आरोप है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, वर्ष 2011 में लखीमपुर खीरी में बाढ़ निरोधक कार्यों के लिए खरीदे गए जियो टेक्सटाइल बैग की जगह हर्ष अग्रवाल ने 515,500 डुप्लीकेट बैग की आपूर्ति की थी। इस धोखाधड़ी से राज्य सरकार को 5.75 करोड़ रुपये की आर्थिक हानि हुई। जांच में यह भी सामने आया कि हर्ष अग्रवाल ने दो अन्य ठेकेदारों के साथ मिलकर यह गबन किया था।

लंबे समय से फरार चल रहे हर्ष अग्रवाल के खिलाफ सदर कोतवाली में शासकीय धन के गबन का मामला दर्ज था। ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे ट्रेस कर पटना से गिरफ्तार किया और कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद लखीमपुर खीरी की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here