लोहिया संस्थान में नर्सिंग भर्ती परीक्षा कल, 48 हजार उम्मीदवारों के बीच सघन प्रतिस्पर्धा

0
85

लखनऊ| डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग भर्ती की मुख्य परीक्षा 11 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 652 पदों के लिए लगभग 48,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
परीक्षा लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज के 21 केंद्रों पर होगी, जिसमें अकेले लखनऊ में 15 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक कंप्यूटर आधारित होगी।
संस्थान प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समय पर रिपोर्टिंग, पहचान पत्र की जांच और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उम्मीदवारों में उत्साह के साथ हल्का तनाव भी देखा जा रहा है, क्योंकि यह भर्ती लंबे समय से लंबित थी और हजारों अभ्यर्थी इसे लेकर उम्मीद लगाए बैठे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here