कानपुर धमाके का खुलासा – चोरी की स्कूटी से चल रही थी पटाखों की तस्करी, घायल आरोपी की गैंग में वाहन चोरों का नेटवर्क

0
59

कानपुर| हुए भीषण धमाके ने पूरे शहर को हिला दिया था। अब इस घटना में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल की गई स्कूटी चोरी की थी, और उसे चला रहा था अब्दुल मितालिब नाम का युवक।
CCTV फुटेज से यह साफ हुआ कि अब्दुल चोरी की स्कूटी पर बड़ा चौराहा से मेस्टन रोड की ओर जा रहा था, तभी पटाखों से भरा बैग फट गया और तेज धमाके के साथ आग लग गई। धमाके में अब्दुल गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस जांच में पता चला है कि अब्दुल और उसके साथी उन्नाव से अवैध पटाखे लाते थे और दीपावली के सीजन में शहर में उनकी सप्लाई करते थे। अब्दुल की गैंग में तीन और वाहन चोर शामिल हैं जो चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल करके तस्करी करते थे।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है। मामले ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और अवैध पटाखों के कारोबार पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बीचोंबीच इस तरह का बारूद भंडार प्रशासन की नाकामी को उजागर करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here