लखनऊ। कन्नौज जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता पर लगे टेंडर घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव चिकित्सा को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।
शिकायतों में कहा गया था कि उपकरण खरीद में टेंडर प्रक्रिया को दरकिनार कर फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि “जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।”
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 7 दिन में शासन को भेजी जाएगी।
इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग के कई जिलों में हड़कंप मचा है।





