फर्रुखाबाद कोचिंग सेंटर ब्लास्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान,

0
42

जांच और राहत कार्यों के दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद।
जिले के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि दो लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की बिल्डिंगों की खिड़कियाँ तक टूट गईं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए जिला प्रशासन को तुरंत राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि सभी घायलों के उपचार का खर्च सरकार वहन करेगी।
साथ ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजकर विस्फोट के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
फिलहाल इलाके को सील कर दिया गया है और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है।
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि “कोचिंग सेंटर में गैस सिलेंडर विस्फोट की आशंका” है, लेकिन जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।
इस हादसे के बाद शहर में दहशत का माहौल है, वहीं सीएम योगी ने कहा “किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here