लखनऊ: विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि “आमजन को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड व्यापक स्तर पर बनाए जाएं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का 100% लाभ जनता तक सुनिश्चित रूप से पहुँचाया जाएगा। इसके साथ ही, मेडिकल कॉलेजों में आउटसोर्सिंग और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी और अधिकारियों को सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बताया कि यह पहल जन स्वास्थ्य सुधार और चिकित्सा सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






