दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का निधन,

0
109

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली इकाई के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा 94 वर्ष की आयु में एम्स में निधन हो गया। जनसंघ से लेकर भाजपा तक वे संगठन के मजबूत स्तंभ रहे।अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के निकट सहयोगी रहे मल्होत्रा पांच बार सांसद और दो बार विधायक चुने गए। वे लोकसभा में भाजपा के उपनेता और सार्वजनिक लेखा समिति के अध्यक्ष भी रहे।राजनीति के साथ साथ उन्होंने खेल और शिक्षा क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभाई। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे और आर्चरी व शतरंज महासंघ को सशक्त बनाया।सादगी, विचारधारा और संगठन के प्रति समर्पण के प्रतीक रहे प्रो. मल्होत्रा का निधन भाजपा और राष्ट्र की बड़ी क्षति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here