माफिया राज पर डीएम-एसपी की सख्ती

0
265

आशुतोष कुमार द्विवेदी और आरती सिंह के ताबड़तोड़ अभियान से अपराधियों की कमर टूटी

फर्रुखाबाद। जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले माफियाओं पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में लगातार चल रहे ताबड़तोड़ अभियान ने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं।
अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अपराध और माफिया राज को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जमीन पर कब्जा करने वालों, अवैध खनन और संगठित अपराध में शामिल लोगों की सूची तैयार कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में कई माफियाओं की संपत्तियों को चिह्नित कर जब्त किया गया है, जबकि कुछ पर गैंगस्टर और एनएसए की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इससे जिले भर में अपराधियों के बीच खौफ का माहौल है।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माफियाओं और अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं एसपी आरती सिंह ने स्पष्ट किया कि फर्रुखाबाद में अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इस अभियान से आम जनता में राहत की भावना देखने को मिल रही है और लोग खुले तौर पर प्रशासन की इस सख्ती का समर्थन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here