संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरा घायल, एक गिरफ्तार
उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के अक्वारा नहर पुलिया के पास उन्नाव पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई की। मिशन शक्ति टीम और एसओजी की संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस टीम पर लुटेरों ने हमला कर दिया।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। घायल लुटेरे को तुरंत सुमेरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरा आरोपी धीरज पुत्र सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी पर चोरी और लूट से जुड़े 17 अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने लुटेरों की कार को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन लंगड़ा का उद्देश्य जिले में अपराध और लूट की घटनाओं को रोकना है और पुलिस टीम लगातार ऐसी कार्रवाइयों को अंजाम दे रही है।
एसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस सतर्क है और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।






