देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की सुबह सरयू नदी (Saryu river) के नर्वदेश्वर घाट पर नवरात्रि में पूजा के लिए कलश भरने गए चार युवक डूब (Four youths drowned) गए। चारो युवको के डूबने की खबर से इलाके में हड़ंकप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंच कर एक युवक को बचा लिया है। पुलिस ने हादसे के शिकार युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जबकि नदी में डूबे तीन युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों द्वारा सर्च अभियान चला रही है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बरहज के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) विपिन द्विवेदी के अनुसार, यह घटना नरचुआ गाँव के पास हुई, जहाँ चल रहे उत्सव के तहत देवी दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई थी। ये युवक कलश भरने नदी पर गए थे, तभी कथित तौर पर वे पानी में लापता हो गए। बचाव कार्य अभी जारी है। सुबह करीब 10 बजे बरहज के गौरा घाट पर सरयू नदी से जल भरते समय विवेक कुमार (19), रंजीत (16), शेखर (15) और गांगुली (15) गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
उन्होंने बताया कि गांगुली को तो वहाँ मौजूद लोगों ने बचा लिया, लेकिन विवेक, रंजीत और शेखर गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और डूबे लोगों की तलाश शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया, तीनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है।


