नारी शक्ति के तहत एक दिन की थाना अध्यक्ष बनी छात्रा अंशिता सिंह

0
111

जहानगंज। नारी शक्ति कार्यक्रम के तहत थाना जहानगंज में सोमवार को विशेष पहल की गई। इस दौरान महमदपुर अमलेया गांव निवासी अजय कुमार की पुत्री अंशिता सिंह, जो कि आदर्श रामस्वरूप इंटर कॉलेज जहानगंज की कक्षा 12 की छात्रा हैं, को 1 दिन के लिए थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।अंशिता सिंह ने थाना अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही जनसुनवाई की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान चंद्रशिला पत्नी रामदास निवासी घाटमपुर ने अपने जमीन विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। अंशिता ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक कुंवर सिंह को मौके पर जांच के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान वास्तविक थाना अध्यक्ष राजेश राय ने बुके और प्रतीक चिन्ह देकर छात्रा का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उनके साहस व नेतृत्व की सराहना की। इस पहल से बेटियों को आत्मविश्वास और समाज में नेतृत्व की भावना देने का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here