दबंगई का कहर: दुकानदार और भाई पर हमला, मोबाइल तोड़ा, दुकान में की तोड़फोड़

0
79

फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के कस्बा जहानगंज में रविवार की शाम दबंगई का तांडव देखने को मिला। एक साधारण दुकानदार पर गांव के कुछ लोगों ने मिलकर न सिर्फ हमला बोला, बल्कि दुकान में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ भी की। घटना में दुकानदार और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।जानकारी के मुताबिक, कस्बा निवासी कुमदेश चतुर्वेदी पुत्र सियाराम अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान कन्हई नगला निवासी कुलदीप राजपूत अपनी मां के लिए कागज और पेन खरीदने पहुंचे। उनके पीछे अमरेश, नितेश, रामचंद्र, आरती, अर्चना समेत तीन अज्ञात लोग भी आ गए। सामान न देने की बात कहकर उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया और गाली गलौज करते हुए दुकान में घुस आए।आरोप है कि दबंगों ने दुकानदार कुमदेश चतुर्वेदी से मारपीट की और जब उन्होंने बेटे कन्हैया चतुर्वेदी को फोन करने की कोशिश की तो मोबाइल छीनकर तोड़ डाला। इसके बाद दुकान में जमकर तोड़फोड़ की गई। बीच बचाव करने पहुंचे उनके भाई विमलेश चतुर्वेदी को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जाते-जाते दबंगों ने धमकी दी कि “होश में रहना, वरना जहानगंज में रहना मुश्किल कर देंगे।घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष राजेश राय ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here