महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में 14 वर्षीय नेहा राजपूत बनी महिला थाना अध्यक्ष, सुनीं तीन शिकायतें

0
121

फर्रुखाबाद। महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 14 वर्षीय छात्रा नेहा राजपूत, पुत्री नितिन राजपूत, निवासी सिविल लाइन को एक दिन के लिए महिला थाना अध्यक्ष बनाया गया।
नेहा राजपूत ने महिला थाना अध्यक्ष की कुर्सी संभालते हुए तीन शिकायतें सुनीं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने आत्मविश्वास के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए निर्देश दिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी कार्यशैली की सराहना की।महिला थाना प्रभारी रक्षा सिंह ने नेहा राजपूत को माला पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। ऐसे अवसर उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here