मौलाना तौकीर रज़ा को बरेली से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित

0
87

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

फर्रुखाबाद/बरेली।
बरेली में पिछले दिनों हुई हिंसक घटनाओं के बाद अब मौलाना तौकीर रज़ा को बरेली से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया है। बरेली प्रशासन ने इस स्थानांतरण के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जेल शिफ्टिंग के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए और फ्लैग मार्च कर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
स्थानांतरण के समय बरेली शहर में सुरक्षा के मद्देनज़र कई मार्गों को बंद किया गया और पूरे क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई। अधिकारियों का कहना है कि जेल तक मौलाना तौकीर रज़ा के स्थानांतरण के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि को रोका गया।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन की कार्रवाई का सहयोग करें और अफवाहों या अनावश्यक सोशल मीडिया पोस्ट पर ध्यान न दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here