सीतापुर: नदवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में हुए विवाद ने प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हलचल पैदा कर दी है। 23 सितंबर को हुई घटना में हेडमास्टर बृजेंद्र कुमार वर्मा (Headmaster Brijendra Kumar Verma) और बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह के बीच बहस हिंसक रूप ले गई। हेडमास्टर ने अपनी सफाई BSA को न पसंद आने पर कमर से बेल्ट निकालकर पांच बार बीएसए को मारा, जिसके चलते यह मामला बेल्ट कांड के नाम से चर्चित हो गया।घटना के बाद बीएसए की शिकायत पर पुलिस ने हेडमास्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
वहीं, शासन ने मामले की जांच में बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया है। इस विवाद में पहले ही शिक्षिका अवंतिका गुप्ता को निलंबित किया जा चुका है।ग्रामीणों और स्कूल के बच्चों ने हेडमास्टर के समर्थन में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, स्कूल में ताला जड़ दिया और पढ़ाई बंद कर दी। बच्चे और अभिभावक हेडमास्टर की जेल से रिहाई की मांग कर रहे हैं।इस विवाद का मूल कारण बीएसए द्वारा हेडमास्टर विजेंद्र कुमार वर्मा पर शिक्षिका अवंतिका गुप्ता की फर्जी हाजिरी लगाने का दबाव डालना बताया जा रहा है।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें दोनों के बीच की मारपीट दिखाई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोनों पक्षों की जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ग्रामीण और अभिभावक हेडमास्टर के समर्थन में अड़े हुए हैं।


