मां दुर्गा की चतुर्थ शक्ति कुष्मांडा की हुई पूजा अर्चना, देवी मंदिरों में रौनक

0
158

फर्रुखाबाद। शारदीय नवरात्र चौथे दिन दिन नगर के देवी मंदिरों में मां दुर्गा की चतुर्थ शक्ति देवी कुष्मांडा का पूजन किया गया।
नगर के मुख्य मंदिर माँ शीतला देवी, गुड़गांव देवी, मठिया देवी, वैष्णो देवी, महाकाल मंदिर सहित जिलेभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बड़े उल्लास के साथ माँ की पूछ आराधना की।भोर से ही मंदिरों की साफ-सफाई की गयी। मंदिरों के सामने नारियल, फूल, माला की दुकानें सज हुई हैं। शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और हर कोई अपने तरीके से मां को खुश करने में लगा है।घरों में पूजन-अर्चन का सिलसिला सुबह से ही प्रारंभ हो गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व कई जगह देवी मां की मूर्ति स्थापित की। माँ का दरबार सजा हुआ था। लोगों ने पूजा करने के साथ ही सुखी जीवन के लिए मां से मन्नतें मागीं। इसके साथ ही महिला व्रतियों ने भजन कीर्तन कर मां के विविध रूपों का बखान किया।कहा कि मां के ध्यान से भक्तों के सारे कष्ट संकट कट जाते हैं। इसके बाद महिलाओं ने ढोलक की थाप पर मां के भजनों की मधुर ध्वनि के साथ पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।शक्ति की उपासना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि में मां की उपासना सभी प्राणी को व अपने परिवार को भी त्रिविध तापों दैहिक, दैविक और भौतिक से मुक्ति दिलाती है। संसार में सचसे सरल उपासना या तो माता शक्ति की है या भगवान शिव की है। मां कभी नाराज नहीं होती और भोलेनाथ अपने भक्तों की गलतियों पर ध्यान नहीं देते। पांच ज्ञान इंद्रियां, पांच कर्म इन्द्रियां और एक घन इन ग्यारह की जी संचालित करती है यही परम् शक्ति मां है जो जीवात्मा, परमात्मा, भूताकार, चित्ताकाश और चिदाकाश के में सर्वव्यापी है। देवी मंदिरों पर सुबह-शाम भीड़ उमड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here