श्री राम बारात:लगातार दूसरे उत्सव में डूबा रहा शहर,

0
54

जगह-जगह स्वरूपों का भव्य स्वागत
फर्रुखाबाद। श्री आदर्श राम लीला मंडल की श्री राम बारात शोभा यात्रा नगर के सड़कों पर निकाली गयी तो जय श्री राम के उद्घोष नगर में गूंज उठे। लगातार दूसरे दिन शहर का माहौल उत्सव में बना रहा हजारों की तादाद में लोगों ने राम बरस शोभा यात्रा के दर्शन किए व मेले का आनंद लिया।
नेहरू रोड को लाइटिंग की व्यवस्था वैसे ही रही जैसे कि पिछले दिवस निकालने की राम बारात में थी जिसे शोभायात्रा का आनंद और भी बढ़ गया।
प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र की की तीज पर को श्री राम विवाह शोभा यात्रा आदर्श राम लीला मंडल के तत्वाधान में शहर में निकल जाती है ।हर वर्ष एक विषेश तरीके से राम बारात की भव्य शोभायात्रा अपनी भव्यता को बढ़ती ही जा रही है ।
राम बारात शोभा यात्रा को लेकर पूरे दिन कलाकार तैयारी में लग रहे स्थानीय भारतीय पाठशाला मानस मंच पर तैयारी का दौर चलता रहा। उधर शहर में सफाई और व्यवस्था नगर पालिका के द्वारा कराई गई ।नेहरू रोड को राम बारात शोभा यात्रा के लिए दुल्हन की तरह से सजाया गया ।जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत हुआ व स्वरूपों की आरती उतारी गई। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कई थानों के पुलिसजन सुरक्षा व्यवस्था को संभाले रहे। शहर कोतवाल की अगुवाई और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था के तैनाती के इंतजाम किए गए ।शोभायात्रा शाम को लोहाई रोड से प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्ग पर भ्रमण करते हुए पुनः भारतीय पाठशाला पहुंची। जहां राम विवाह का मंचन किया गया। भारी भारी भीड़ केओ देखते हुए सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए वहीं सड़कों पर होने वाली अराजकता पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस के के जत्थे मार्ग पर थोड़ी-थोड़ी दूर पर तैनात रहे। बता दें कि राम बारात में उमड़ने वाली भीड़ के दौरान जगह-जगह पर मारपीट होने की घटनाएं होती हैं इसके चलते पुलिस ने खास इंतजाम किए ।
शोभा यात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश, मां दुर्गा की झांकी, काली जी का अखाड़ा, गुरु विश्वामित्र, की झांकी
महाराज दशरथ, महर्षि विश्वामित्र, मां दुर्गा की संजीव झांकी,सहित तीन दर्जन से अधिक झांकियां व रथ निकाले गए। देर रात तक शहर में उत्सव का माहौल रहा। यात्रा भारतीय पार्षद से शुरू होकर लोहा रोड होती हुई चौक फिर नेहरू रोड घुमना, नित गंज, निवासी महावीर गंज स्टेट बैंक रेलवे रोड चौक पक्का पुल, गुदड़ी होते हुए पुन:भारतीय पाठशाला पहुंची जहां यात्रा ने विराम को प्राप्त किया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here