” आई लव मोहम्मद” बनाम “आई लव महादेव” विवाद

0
60

वाराणसी धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला सामने आया है। शहर में हाल ही में “आई लव मोहम्मद” लिखे जाने पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसके जवाब में अब कई स्थानों पर “आई लव महादेव” लिखे जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह प्रकरण सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
धार्मिक नगरी वाराणसी में इस तरह के नारेबाजी और दीवार लेखन से लोगों के बीच मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे आस्था की स्वतंत्र अभिव्यक्ति मान रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की गतिविधि से धार्मिक भावनाओं को भड़काने से बचना चाहिए। पुलिस भी सतर्क है और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here