देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की हालिया परीक्षा में पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा है।
देहरादून के परेड ग्राउंड में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं देर रात तक धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों का नारा है – “पुष्कर धामी वीक है, तभी तो पेपर लीक है।”
छात्रों की मांग है कि परीक्षा को तत्काल रद्द किया जाए और पूरे मामले की CBI जांच कराई जाए। पेपर लीक कांड में कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं।
यह मामला न केवल भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है बल्कि बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का गंभीर उदाहरण भी बन गया है।





