17 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

देहरादून: नशे में भाई ने की बहन की हत्या, लाश बोरी में डालकर फेंकी

Must read

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी से रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सुल्फे के नशे में धुत एक युवक ने अपनी ही सगी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी विशाल ने किसी बात को लेकर अपनी बहन विशाखा की बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई इतनी ज़्यादा थी कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने अपने ही किरायेदार लोकेंद्र उर्फ राजा की मदद ली। दोनों ने मिलकर शव को बोरी में भरा और छिपाने के इरादे से पास के चाय के बागान में फेंक दिया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की परतें खुलीं। पुलिस ने तफ्तीश कर किरायेदार लोकेंद्र उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी और मृतका का भाई विशाल अभी फरार है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article