लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे “सेवा पखवाड़ा” के तहत आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह 11 बजे वह जीपीओ (GPO) परिसर में प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। इसके बाद 11:30 बजे सीएम योगी किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) पहुंचकर पोषण माह अभियान की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।
इसके साथ ही शाम 4:30 बजे सीएम योगी विश्वकर्मा श्रम सम्मान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा, जहां वह कारीगरों और शिल्पकारों को सम्मानित करेंगे और सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे।
शाम 6:45 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति से संबंधित अहम बैठक करेंगे। इसके अलावा 5 केडी मुख्यमंत्री आवास पर भी देर शाम महत्वपूर्ण चर्चा और रणनीतिक बैठकें होंगी





