अयोध्या: जल्द ही भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान होने वाले हैं। मंदिर निर्माण के साथ-साथ अब सुरक्षा को भी और मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर को चारों ओर से सुरक्षित करने के लिए 3.5 किलोमीटर लंबी और 20 फीट ऊंची मजबूत बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी।
इस वॉल की चौड़ाई 14 फीट होगी और इसमें 500 से अधिक मजबूत पिलर और वॉच टावर बनाए जाएंगे। सुरक्षा दीवार पर अत्याधुनिक CCTV कैमरे और खास सेंसर लगाए जाएंगे ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
राम मंदिर की सुरक्षा के लिए यह अभेद्य दीवार किसी किले की तरह काम करेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ने में सक्षम होगी। रामनगरी में यह दीवार मंदिर के आसपास एक सुरक्षा घेरे (Security Ring) का निर्माण करेगी, जिससे श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित वातावरण मिलेगा




