लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन ज़ोन-4 की टीम ने सैरपुर क्षेत्र में 18 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चला दिया।
कार्रवाई में चार लोगों — विक्रम, प्रदीप, संतोष कुमार और दीपू यादव — के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टीम ने मौके पर बनी सड़क, नाली, बाउंड्रीवॉल और अन्य निर्माण पूरी तरह तोड़ दिए।
एलडीए का कहना है कि बिना लेआउट स्वीकृति कॉलोनी बनाई जा रही थी, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।






