18 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

कटरी गंगपुर में 295 बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिली राहत, एसडीएम रजनीकांत ने राजस्व टीम के साथ संभाला मोर्चा

Must read

प्रशासन ने दिलाया भरोसा – हर पीड़ित तक पहुंचेगी मदद

फर्रुखाबाद: गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और लगातार हो रही बारिश के चलते कटरी (Katri) क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। प्रभावित इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य को तेज करते हुए मंगलवार को ग्राम कटरी गंगपुर में 295 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत वितरण किट प्रदान की। इस दौरान उप जिलाधिकारी रजनीकांत (SDM Rajnikant) स्वयं मौके पर पहुंचे और राजस्व टीम के साथ राहत सामग्री का वितरण किया।

किट में राशन, पीने का पानी, आवश्यक खाद्य सामग्री और दैनिक जरूरत का सामान शामिल था। एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर जरूरत के समय उनके साथ खड़ा है।

राहत वितरण कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक श्याम बाबू, प्रभारी राजस्व निरीक्षक अजीत द्विवेदी, लेखपाल संजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। राजस्व टीम ने गांव के प्रत्येक प्रभावित परिवार तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए घर-घर जाकर वितरण सुनिश्चित किया।

एसडीएम रजनीकांत ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर नाव और चिकित्सा दल की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने और प्रशासन से संपर्क में बने रहने की अपील की।

ग्रामीणों ने राहत सामग्री मिलने पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही जलभराव, मवेशियों के चारे की कमी और आने-जाने में हो रही कठिनाइयों की ओर भी ध्यान दिलाया। प्रशासन का कहना है कि इन समस्याओं के समाधान के लिए भी शीघ्र कदम उठाए जाएंगे। कटरी गंगपुर सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य जारी है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि किसी भी परिवार को बिना मदद के नहीं छोड़ा जाएगा और आपदा प्रबंधन दल लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article