21.6 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

हिंदी साहित्य भारती की नई कार्यकारिणी घोषित, चंद्र प्रकाश बने जिलाध्यक्ष

Must read

फर्रुखाबाद। हिंदी साहित्य भारती की वृहद बैठक रोशन लोक गीतापुरम् स्थित डॉ. चंद्र प्रकाश मिश्र के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विभिन्न पदों के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

निवर्तमान अध्यक्ष की अनुशंसा पर डॉ. चंद्र प्रकाश मिश्रा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि भारती मिश्रा और डॉ. आलोक बिहारी शुक्ला को संयुक्त रूप से महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। अमृतपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक व साहित्यकार डॉ. पी.डी. शुक्ला को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, चार संयुक्त महामंत्री, दस मंत्री, तेरह संरक्षक मंडल सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी उपकार मणि उपकार और पंकज शुक्ला को दी गई है।

जिला महामंत्री आलोक बिहारी शुक्ला ने आशा व्यक्त की कि यह नई कार्यकारिणी हिंदी साहित्य भारती को जनपद में नई दिशा प्रदान करेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article