15 C
Lucknow
Sunday, February 15, 2026

सीएम योगी की उपस्थिति में NDDB और डेयरी फेडरेशन ने किया एमओयू

Must read

  • गोरखपुर, कानपुर व कन्नौज के डेयरी प्लांट्स तथा अम्बेडकरनगर की पशु आहार निर्माणशाला के संचालन को लेकर हुआ बड़ा समझौता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से बुधवार को राजधानी लखनऊ में एक महत्वपूर्ण एमओयू कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (UPCDF) के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

यह एमओयू विशेष रूप से गोरखपुर, कानपुर और कन्नौज के बंद पड़े या अर्धसक्रिय डेयरी प्लांटों के संचालन को दोबारा शुरू करने और अम्बेडकरनगर जिले में स्थित पशु आहार निर्माणशाला को पुनः सशक्त रूप से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा:

“प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि दुग्ध उत्पादकों की आमदनी बढ़ाना, रोजगार के अवसर सृजित करना और पशुधन के पोषण को बेहतर बनाना है। यह समझौता प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में एक नई ऊर्जा भरने का कार्य करेगा।”

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article